अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने देश के आम चुनावों के बारे में उनके बयान को लेकर खान पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें देश के चुनाव में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
खान ने बुधवार को इस्लामाबाद में विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी के जीतने से भारत के साथ शांति वार्ता और कश्मीर मुद्दा हल होने की संभावनाएं अधिक होगी।
BJP दोबारा सत्ता में आई तो भारत के साथ होगा शांति वार्ता के लिए बेहतर माहौल : इमरान खान
ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं इमरान खान के बयान की निंदा करता हू। उन्हें भारत जैसे महान देश की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।’’
एआईएमआईएम नेता हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में खड़े है। उन्होंने चेवेल्ला संसदीय सीट के तहत एक मतदान बूथ पर अपना वोट डालने के बाद यह बात कहीं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव को कथित रूप से विवादास्पद बयान देने के लिए चुनाव आयोग से मिले एक नोटिस के संबंध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा वह ‘‘आश्चर्यचकित’’ है कि मोदी को इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है।


Download Android App
Download iOS App



