राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शाखाओं की संख्या बढ़ने और संगठन विस्तार की जरूरत पर बल दिया है। चार दिन के प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे संघ प्रमुख ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों से संपर्क बढ़ने की सलाह दी। उन्होने प्रांत कार्यालय माधव धाम में प्रांत कार्यकारिणी की श्रेणीवार दो बैठकें लीं।
गोरक्ष प्रांत को मजबूत बनाने पर की गयी चर्चा
इनमें समय.समय पर चलने वाले अभियान के साथ.साथ संगठन के मूल कार्य को भी आगे बढ़ते रहने और जिला एवं नगर स्तर पर प्रवास बढ़ने की पदाधिकारियों से अपील की। बैठक में सबसे पहले प्रांत के प्रचारकों की बैठक हुयी। सुबह और शाम दो पाली में होने वाली इन बैठकों में गोरक्ष प्रांत में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गयी। और संपर्क, प्रचार और सेवा संपर्क, प्रचार और सेवा प्रमुखों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बढ़ने और उन्हें संगठन से जोड़ने की सीख दी।
उन्होंने कहा। लोगों से मिलकर संगठन के पवित्र उद्देश्य वाले कार्यों का प्रचार.प्रसार करें जिससे उनमें संगठन का हिस्सा बनने की इच्छा जागृत हो। संगठन का जितना अधिक विस्तार होगा उतना ही सामाजिक सरोकार से जुड़ उसका अभियान सफल होगा। मोहन भागवत ने कहा प्रचार, संपर्क और प्रसार से जुड़ पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
आपको बता दे कि संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। जंहा वह संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं । बीते कल मोहन भागवत ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भी चालीस मिनट तक मुलाकात की थी । जिसमें उन्होनें उन्हें शपथ गृहण समारोह में आने का न्यौता भी दिया था ।


Download Android App
Download iOS App



