मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों को किसानों व खेती के लिए बेहतर बताया। हेमामालिनी सोमवार को मथुरा के वृन्दावन स्थित अपने आवास पहुंची हैं। इससे पहले वह बीते वर्ष फरवरी माह में कुछ दिन के लिए मथुरा आई थीं।
मंगलवार को उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नए कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है। लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं।’’ कोरोना वैक्सीन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर हेमामालिनी ने कहा, ‘‘विपक्ष का काम हमारी सरकार के हर अच्छे काम पर उल्टा बोलना है। केंद्र सरकार विपक्ष की परवाह किए बिना हर मुद्दे पर अडिग खड़ी है।’’ एक सवाल के जवाब में हेमामालिनी ने कहा, ‘‘टीका लगवाने के लिए मैं अपनी बारी के इंतजार में हूं, देशी टीका लगवाने के लिए उत्सुक हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



