जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा कर रहे है PM मोदी और CM योगी : यशवंत सिंह

Summary :

लोकतंत्र सेनानी कल्‍याण समिति के संरक्षक, उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य यशवंत सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं।

यशवंत सिंह रविवार को यहां चंद्रशेखर चबूतरे पर लोकनायक की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत का सपना देखा था। यह सपना जातिवादी ताकतों की वजह से 1977-78 में बिखर गया।”
उन्‍होंने कहा कि जयप्रकाश के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ पूरा कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों और जेपी के समर्थकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अभियान में मोदी और योगी का साथ दें।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, सामाजिक सेनानी सुभाष राजभर, दीनानाथ गुप्ता समेत कई प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे और श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Desk Team