गया के गांधी मैदान में कोविड-19 को देखते सामाजीक दुरी बनाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने गया की पवित्र धरती को नमन करते हुए कहा कि मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है।
देश के साथ बिहार को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा और बिहार में विकास होगा। राजद पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के शिष्य होने के बावजूद कांग्रेस को गले लगाकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है।
आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो। हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है।
विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और हम मिलकर सूबे में विकास के कार्यों को जारी रखेंगे।
देश के नौजवानों को रोजगार देना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है। उज्ज्वला स्कीम से बहुत लोगों को फायदा मिला है। बिहार के विकास का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि एनडीए के शासन में इसको लेकर नये आयाम लिखे जा रहे है।
नड्डा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगा और नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनायेंगे। बिहार के युवाओं को सही दृष्टि लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आज से पहले जाति, मजहब के आधार पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करती थी। मोदी जी ने इस दौर को बदल दिया है।
पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है। जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह चुनावी रैली को संबोधित कर कहा कि जीतन राम मांझी की पार्टी हम के सामने किसी में दम नहीं है।
इस जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, गया के सांसद विजय कुमार मांझी, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, गया शहर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार, बेलागंज विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा, गुरुआ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी सह गुरुआ के भाजपा विधायक राजीव नंदन दांगी, अतरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह विधान पार्षद मनोरमा देवी, बोधगया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व सांसद हरि मांझी, शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह जदयू नेता डॉ विनोद प्रसाद यादव, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह पूर्व विधायक ज्योति मांझी, टिकारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार, जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



