पीएम मोदी के गुरुवार को यूपी दौरे से पहले मथुरा में तैयारियां तेज हो गई है। पीएम मोदी गुरुवार को मथुरा में ब्रजरज उत्सव में शामिल होंगे। जहां वह 16वीं सदी की रहस्यवादी कवयित्री और भगवान कृष्ण भक्त मीरा बाई की जयंती पर मथुरा से अभिनेता सह संसद सदस्य हेमा मालिनी की प्रस्तुति भी देखेंगे।
HIGHLIGHTS POINTS:
- हेमा मालिनी अभिनीत 1979 की फिल्म ‘मीरा’ की होगी स्क्रीनिंग
- पीएम मोदी के गुरुवार दौरे को लेकर मथुरा में तैयारियां तेज
- PM मोदी ‘ब्रज राज उत्सव’ में शामिल होंगे
बांके बिहारी मंदिर के करेंगे दर्शन
इसके साथ ही पीएम मोदी श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने जाएंगे, मथुरा के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने मंगलवार को बताया कि शहर में एक्यूआई को कम करने के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। AQI को कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। शहर को रोशन भी किया जा रहा है।
ब्रज राज उत्सव में जानें क्या कुछ होगा खास
‘ब्रज राज उत्सव’ के दौरान 23 से 25 नवंबर तक प्रमुखता से मनाया जाएगा। गुरुवार को रेलवे ग्राउंड मेले में मीरा जी के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका होगी, जिसमें प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे,मीराबाई पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी 24 और 25 नवंबर को पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में निर्धारित है। देशभर से प्रख्यात विद्वानों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



