प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद स्थापित करेंगे। प्रधानमंत्री लॉकडाउन के दौरान इनके सामाजिक कार्यों से जुड़े अनुभव की जानकारी प्राप्त करेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार, काशी के लोगों ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को समय से भोजन उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान किया। अलग- अलग क्षेत्र की 100 से अधिक संस्थाओं ने अपने स्तर से तथा वाराणसी जिला प्रशासन के फूड सेल के माध्यम से लॉकडाउन की अवधि में लगभग 20 लाख फूड पैकेट्स तथा दो लाख राशन किट्स का वितरण किया।
चीन की अत्यंत आक्रामक कार्रवाई का जवाब भारत ने सर्वश्रेष्ठ तरीके से दिया है :अमेरिका
भोजन वितरण के अतिरिक्त, इन संस्थाओं ने सेनिटाइजर तथा मास्क आदि का वितरण जैसे अन्य सामाजिक कार्य भी किए। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। सहयोग और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने अनुभव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साझा करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से लॉकडाउन में सामाजिक कार्यां से जुड़े अनुभव की जानकारी प्राप्त करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



