मुरादाबाद में अवैध मीट कारोबार पर पुलिस की बडी कार्रवाई , कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों को लिया हिरासत में

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों को हिरासत में लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस पार्षद समेत 49 लोगों को हिरासत में लिया है। 
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मुरादाबाद पुलिस ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ कार्रवाई करते हुए 49 लोगो को हिरासत में लिया है। इनमें उत्तर प्रदेश के तीन बड़ मीट स्पलायर व्यापारी भी शामिल है। 
पुलिस ने इनके पास से दस लाख की नगदी लैपटॉप सहित भारी मात्रा मे प्रतिबंधित मीट के साथ सेंकडों की संख्या मे जिंदा पशु भी बरामद किये है। 
उन्होंने बताया कि गलशहीद क्षेत्र मे आज सुबह उस समय हड़कम मच गया जब पुलिस के आला अधिकारियों की अगुवाई में गलशहीद इलाके में अवैध रूप से काटे गए प्रतिबंधित पशुओं का मीट बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने 49 लोगो को हिरासत में लिया। 
पुलिस ने इनके कब्जे से पांच रेफ्रिजरेटर गाड़ियां और 120 की संख्या में जिंदा पशु बरामद किए है, पकड़ गए पशु तस्करों में मुरादाबाद नगर निगम का स्थानीय कांग्रेस पार्षद आरफीन मदनी सहित उत्तर प्रदेश के दो बड़ मीट व्यापारी भी शामिल है। 
पुलिस ने इन सबके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। 
सूत्रों ने बताया कि मीट के बडे पैमाने पर अवैध कारोबार की सूचना पर लखनऊ से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह बडी कार्रवाई की गई।

Shera Rajput