माफिया अतीक अहमद के दफ्तर पर पुलिस का छापा, इतना सार पैसा मिला

Summary :

उमेश पाल हत्याकांड के बाद लगातार यूपी की पुलिस और एसटीएफ लगातार छानबीन कर रही है इस मामले में अब तक दो अपराधियों को एनकाउंटर हो चुके है। पुलिस लगातार अतीक के बेटे और शाइस्ता की तलाश कर रही है। इसके साथ ही शूटरों को पकड़ने के लिए आपरेशन जारी है इस बीच यूपी पुलिस ने धूमनगंज के जयरामपुर से नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार उर्फ लाला और अरशद कटरा को गिरफ्तार कर लिया है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद लगातार यूपी की पुलिस और एसटीएफ लगातार छानबीन कर रही है इस मामले में अब तक दो अपराधियों को एनकाउंटर हो चुके है। पुलिस लगातार अतीक के बेटे और शाइस्ता की तलाश कर रही है। इसके साथ ही शूटरों को पकड़ने के लिए आपरेशन जारी है इस बीच यूपी पुलिस ने धूमनगंज के जयरामपुर से नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार उर्फ लाला और अरशद कटरा को गिरफ्तार कर लिया है। औऱ पुलिस ने अतीक के चकीया वाले आफिस पर भी छापेमारी की इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा मे कैश , असलहे और कारतूस मिले। कैश इतना था की उसे गिनने के लिए मशीन से नोटों को गिना गया है।  
पुलिस ने कई हथियार जब्त किए
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि मौके से पांच पिस्टल, पांच तमंचे, एक मैगजीन के साथ 112 कारतूस बरामद किए गए। अतीक के कार्यालय से 72.37 लाख रुपये भी बरामद किए गए। जबकि इस मामले में पकड़े गए उसके पांचों गुर्गों के पास से भी 2.25 लाख रुपये मिले। इस तरह अबतक  कुल 74.62 लाख रुपये बरामद किए गए है।
अतीक के पांच गुर्गे गिरफ्तार
वहीं इस मामले में कमिश्नर ने बताया की अतीक के पांच गुर्गों में नियाज अहमद धूमनगंज का रहने वाला है। असद ने अतीक और अशरफ से बात कराई थी। नियाज को काम सौंपा गया था कि वह कचहरी से घर तक की रेकी करने के साथ ही उमेश की गाड़ी की पूरी लोकेशन दे।जयंतीपुर का रहने वाला मो. सजर उमेश का पड़ोसी है। उसे असद ने आईफोन दिया था।
 उमेश पाल हत्याकांड में शामिल थे गुर्गे
इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से वह लगातार बताता था कि उमेश कितने बजे घर से निकला और कितने बजे वापस आया। कटरा का रहने वाला अरशद कटरा अतीक के घर में हत्या की साजिश वाली बैठक में शामिल हुआ था। अतीक के चालक कैश अहमद को असलहे और नकदी छिपाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अतीक के मुंशी राकेश कुमार उर्फ लाला को भी घटना के बाद कैश और असलहे छिपाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
 अतीक के कार्यालय से 74 लाख बरामद
लेकिन अब एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में रेकी करने वाले और हथियार कैश छिपाने वाले पांच बदमाशों को दबोच लिया है। इनमें से एक ड्राइवर और दूसरा मुंशी है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।आपको बता दें अतीक के जीस आफिस से कैश बरामद किया गया उस आफिस पर 20 सितंबर 2020 को बुलडोजर चला था। आधे से ज्यादा हिस्से को पीडीए ने ध्वस्त किया था। इससे पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत इसे कुर्क भी किया जा चुका था। पुलिस ने करेली से अतीक के एक करीबी को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही एक अन्य युवक को भी पकड़ा है। इन दोनों की ही निशानदेही पर छापा मारा गया है।

Desk Team