पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान के बीच पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पीटीआई के एक नेता की घात लगाकर हत्या कर दी गई है। और इस हमले में पीटीआई नेता समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने इसकी जानकारी दी है।
हवेलियां के लंगड़ा गांव की घटना

जानकारी के मुताबिक, ये हमला हवेलियां के लंगड़ा गांव में हुआ है। एबटाबाद के डीपीओ उमर तुफैल ने बताया कि हवेलियां तहसील के मेयर आतिफ अपनी कार से जा रहे थे, तभी एक गोली कार के ईंधन टैंक में लगी। गोली लगने से कार में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस हमले के वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कार पर रॉकेट से हमला हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
हमले के बाद मुनसिफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनसिफ को अपनी मौत से कुछ घंटे पहले लंगड़ा गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। वहीं, इस हमले के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एबटाबाद एबटाबाद जिला मुख्यालय अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया कि मुनसिफ ने साल 2022 में खैबर पख्तूनख्वा स्थानीय निकाय चुनाव में एबटाबाद की हवेलियां तहसील से एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की थी। बाद में वह पीटीआई में शामिल हो गए थे। उनके पिता मुनसिफ खान जादून केपी विधानसभा के पूर्व सदस्य थे। जादून प्रांतीय मंत्री बने रहे। 1990 के दशक में उनकी भी हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



