उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने करीब 650 लीटर शराब और सैकड़ों लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयोग होने वाला रसायन) बरामद किया और इस संबंध में 26 लोगों के खिलाफ 20 मामले दर्ज किए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘जिले में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाने में उपयोग किया जाने वाला रसायन, शराब निर्माण के लिए बनी भट्टियां नष्ट की गयीं और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गये।’’ अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पंचायत चुनाव में अवैध शराब का इस्तेमाल राकेने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने इसके खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया है।
कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रविवार को जिले के रूपईडीहा, मटेरा, रामगांव, खैरीघाट, हुजूरपुर, मुर्तिहा, फखरपुर, नवाबगंज, हरदी, नानपारा, बौंडी, जरवल रोड, विशेश्वरगंज, पयागपुर, दरगाह शरीफ और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों से उक्त बरामद की गयी। रामगांव क्षेत्र से सर्वाधिक 200 लीटर शराब व 600 लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया। एएसपी (नगर) कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में शेष इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



