उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा के बाहर एक सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। विधानसभा के गेट नंबर-7 के सामने इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। घटना के बाद तत्काल चेकिंग भी शुरू करा दी गई। हालांकि इंस्पेक्टर ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी वजह सामने नहीं आयी है। दरोगा का नाम निर्मल चौबे बताया जा रहा है। वह 87-88 बैच का सब इंस्पेक्टर था जानकारी के मुताबिक एसआई चौबे बंथरा थाने में तैनात था।
उसकी विधानसभा सत्र के दौरान यहां ड्यूटी लगी थी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में बीमारी से पीड़ित होने की बात लिखी है इसलिए सुसाइड किया है। सब-इंस्पेक्टर ने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री से माफी भी मांगी है।


Download Android App
Download iOS App



