उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह स्टेज पर बार बाला के साथ ठुमके लगा रहे हैं। बार बाला के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ तो सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पाया गया कि एक सिपाही के तिलक में दरोगा बिना छुट्टी लिए पहुंच गए और बार डांसरों संग जमकर ठुमके लगाए। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी सतपाल अंतिल ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बिना अनुमति के सांगीपुर थाने का दारोगा गाजीपुर एक तिलक कार्यक्रम में गया था। इस मामले में लापरवाही और अनुशासनहीन दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीओ लालगंज से जांच का विस्तृत विवरण मांगा गया है। जिसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दारोगा की इस हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। वीडियो वायरल होने से गलत संदेश गया है। पुलिस को अपनी वर्दी का मान और गरिमा बनाकर रखना होता है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जिससे आगे इस तरह की हरकत न हो।


Download Android App
Download iOS App



