प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी बुधवार को अपने समर्थकों को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में अमौसी हवाई अड्डे पर धरने पर बैठ गए। हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक (संचालन) भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी इंडिगो की उड़ान से शाम करीब चार बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे थे।
उसके बाद वह हवाई अड्डा परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए। सिंह के मुताबिक मोदी का कहना था कि पुलिस ने उनके समर्थकों को हवाई अड्डे पर नहीं आने दिया। इससे वह नाराज हैं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक धरना देने के बाद प्रह्लाद मोदी वहां से चले गए।
इस बारे में सरोजिनी नगर थानाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।


Download Android App
Download iOS App



