देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा जारी है। आए दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने आम आदमी का बजट बुरी तरह से बिगाड़ा हुआ है। रविवार को फिर पांचवे दिन कीमतों में इजाफा हुआ है। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने जनता को ‘कष्ट’ देने के रिकॉर्ड बनाए हैं।
कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की जिसमें कहा गया है कि इस वर्ष पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड 23.53 रुपए की वृद्धि हुई है। प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ‘‘मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारी: मोदी सरकार में, सरकारी संपत्तियां बिक रहीं: मोदी सरकार में, पेट्रोल की कीमतें एक साल में सबसे ज्यादा बढ़ीं: मोदी सरकार में।’’
मोदी जी की सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं
सबसे ज्यादा बेरोजगारी: मोदी सरकार में
सरकारी संपत्तियां बिक रहीं: मोदी सरकार में
पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा बढ़े: मोदी सरकार में pic.twitter.com/pL2369ujn2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 24, 2021
शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ मई, 2020 की शुरुआत से यानी 18 महीने से कम समय में पेट्रोल 36 रुपए लीटर महंगा हो चुका है।
इस दौरान डीजल कीमतों में 26.58 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



