कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति में ‘‘विलंब’’ की सोमवार को निन्दा की और कहा कि राज्य सरकार को युवाओं के साथ यह ‘‘अन्याय’’ बंद करना चाहिए।
कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि वीडीओ के लिए 2018 में परीक्षा हुई थी, लेकिन जो परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इसी तरह, उपनिरीक्षकों की भर्ती 2016 से लंबित है। पार्टी ने कहा कि प्रियंका ने ऐसे युवाओं से बात की, जो अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं से भी बात की।
आज उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत VDO 2018 के युवा प्रतिभागियों से संवाद में उन्होंने बताया कि ये लोग परीक्षा दे चुके हैं, रिजल्ट आ चुका है लेकिन नियुक्ति नहीं मिली।
सरकार नहीं बताती कि नियुक्ति क्यों रूकी है। भर्तियों पर हो रही सरकार की मीटिंग से इन्हें न्याय मिलना चाहिए। 2 pic.twitter.com/r9e4C0aFOo
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 21, 2020
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘युवा जानना चाहते हैं कि क्या सरकार भर्ती से संबंधित सभी मुद्दों का समाधान करने के बारे में गंभीर है और जहां तक भर्ती का सवाल है, तो क्या यह कोई विशिष्ट समयसीमा निर्धारित की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भर्ती में विलंब और बाधा युवाओं के साथ अन्याय के समान है। कृपया इसे रोकें।’’
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘2018 में वीडीओ की परीक्षा देने वालों के साथ चर्चा के दौरान युवाओं ने कहा कि उन्होंने परीक्षा दी थी, परिणाम आ गया, लेकिन कोई नियुक्ति नहीं हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उपनिरीक्षक बनने की आकांक्षा रखने वालों से आज बात की। एक चीज समान है कि न तो कोई स्पष्ट संदेश है और न ही समयसीमा।’’ वहीं, भाजपा ने इसपर कहा कि सरकार भर्ती के मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और एक पारदर्शी रुख अपनाया है।


Download Android App
Download iOS App



