कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों लखनऊ पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच प्रियंका गांधी के टि्वटर अकाउंट से सोमवार की आधी रात को ‘ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे’ मंत्र ट्वीट किया गया है। दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र पर अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रियंका गांधी आखिर क्या कहना चाहती हैं।
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि खुद प्रियंका ने यह ट्वीट किया है। इस ट्वीट के आने के बाद यूजर्स ने कई तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।अरविंद कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘नासमझ को समझना जरूरी नहीं. समझदारों के लिए इशारा ही काफी होता है’। यह मंत्र नारी शक्ति का प्रतीक है।
ॐ ऐँ ह्रीं क्लिं चामुँड़ायै विच्चै।।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
एक यूजर ने इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ा है। एक यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया। प्रियंका गांधी ने यह ट्वीट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार पर निशाना साधने के बाद किया है. सोमवार को उन्होंने ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि ‘मेरे ख्याल से इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया कि जनता के खिलाफ बदला लिया जाए।’


Download Android App
Download iOS App



