प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, कहा – उप्र में झूठे प्रचार से अलग है कोरोना वायरस के हालात

Summary :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने से जुड़ी जमीनी स्थिति सरकार के झूठे प्रचार से अलग है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने से जुड़ी जमीनी स्थिति सरकार के झूठे प्रचार से अलग है। 
उन्होंने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड की स्थिति से संबंधित खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड की हालत देखकर आपको पता लग जाएगा कि उप्र सरकार के झूठे प्रचार से जमीनी हकीकत कितनी जुदा है।’’ 

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में नाले का पानी भरा है। मरीज परेशान हैं और पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है।’’ 
उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘आज गोरखपुर से ही कोरोना संक्रमित मरीज के शव ले जाने के लिए 16 घंटे तक एम्बुलेंस न भेजे जाने की भी खबर भी आई थी।’’ 

Ujjwal Jain