कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में शुरू हुए रोजगार अभियान की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि राज्य में छोटे कारोबारियों एवं कारीगरों की हालत बहुत खराब है और इन्हें प्रचार नहीं, बल्कि आर्थिक मदद के ठोस पैकेज की जरूरत है।
…उनका पूरा काम ठप हो गया। छोटे व्यवसायियों और कारीगरों की हालत बहुत खराब है। हवाई प्रचार नहीं, आर्थिक मदद का ठोस पैकेज ही इन्हें इस तंगहाली से निकाल सकता है। 2/2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 1, 2020
उन्होंने वाराणसी में बुनकरों के आर्थिक संकट का सामना करने से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी को बुलाकर एक आयोजन कर बताया कि छोटे और मझोले उद्योगों में लाखों रोजगार मिल रहे हैं,लेकिन हकीकत देखिए। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के बुनकर जो वाराणसी की शान हैं, आज गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर हैं।’’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान बुनकरों का पूरा काम ठप हो गया। छोटे व्यवसायियों और कारीगरों की हालत बहुत खराब है। हवाई प्रचार नहीं, आर्थिक मदद का ठोस पैकेज ही इन्हें इस तंगहाली से निकाल सकता है।’’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत शुक्रवार को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह ‘आपदा’ को ‘अवसर’ में बदला गया, देश के अन्य राज्यों को भी इस योजना से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



