उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के किसानों के चीनी पर बकाये को लेकर योगी सरकार की आलोचना की और कहा कि किसानों को 14 दिन में भुगतान का वादा जुमला साबित हुआ है।
प्रियंका वाड्रा ने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना किसानों को 14 दिन में बकाये के भुगतान का वायदा किया था लेकिन चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपया बकाया है।
लखीमपुर खीरी के किसान आलोक मिश्रा का 6 लाख रु का गन्ना भुगतान बकाया है। उनको खेती, इलाज आदि के लिए 3 लाख का लोन लेना पड़ा।
10,000 करोड़ का भुगतान फंसा होने के चलते यूपी के लाखों किसानों का यही हाल है। 14 दिन में भुगतान एवं आय दुगनी का वादा जुमला निकला।https://t.co/Tuv3dMFUa5
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 17, 2021
सरकार का यह वादा भी जुमला साबित हुआ है। उन्होंने ट्वीट में लखीमपुर खीरी के किसान आलोक मिश्रा का जिक्र किया और कहा कि उनका चीनी मिल पर 6 लाख रूपया बकाया है जो अबतक नहीं मिला। उन्हें बीमारी के इलाज के लिये तीन लाख का कर्ज लेना पड़ा। ऐसी ही हालत राज्य के अन्य किसानों की भी है।


Download Android App
Download iOS App



