कश्मीरा शाह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। अब लगातार वो अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। ये कहना अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि इन दिनों कश्मीरा ने अपने बोल्ड वीडियोज और फोटोज से इंटरनेट पर आग लगाई हुई है। फैंस मोनोकिनी में उनकी फोटो देखकर दंग हो रहे हैं।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बार फिर वाइट मोनोकिनी में वीडियो पोस्ट किया है, लेकिन इसे पोस्ट करने से पहले उन्होंने पति कृष्णा अभिषेक की इजाजत ली है। मोनोकिनी में वीडियो शेयर करते हुए कश्मीरा शाह ने फैंस को एक राय भी दी है। कश्मीरा शाह लिखती हैं, “कुछ लोग वो नहीं होते जो वो पोस्ट करते हैं। केवल उसी में भरोसा रखें जो आप देखते हैं और सबसे ज्यादा खुद में विश्वास रखें। मुझसे नफरत करो, प्यार करो, लेकिन आप मुझे इग्नोर नहीं कर सकते हैं।”
इस पोस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि कश्मीरा शाह ने इस वीडियो पोस्ट पर पति कृष्णा अभिषेक को स्पेशल क्रेडिट दिया है। कश्मीरा शाह ने पति कृष्णा से इजाजत ली है कि क्या वो इस वीडियो को पोस्ट कर सकती हैं? आपको बता दे कश्मीरा शाह का ये वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वही इस वीडियो पर फैंस के मिक्स्ड रिएक्शन भी देखने को मिल रहे है। जहां कुछ लोग उनके लुक्स कि तारीफे कर रहे है वही ज़्यादातर लोग उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए है। लोगो का कहना है कि उन्हें इस तरह के कपडे नहीं पहनने चाहिए। कोई उनके कपड़ो पर कमेंट कर रहा तो को उनकी उम्र पर।


Download Android App
Download iOS App



