खनन आरोपी सपा विधायक के भतीजे की 46 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क

Summary :

बाराबंकी सदर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक धर्मराज यादव के भतीजे और गैंगस्टर के आरोपी अर्जुन यादव की 46 लाख रुपये की संपत्ति बुधवार को जिला प्रशासन ने कुर्क की। अर्जुन यादव का लगभग सवा करोड़ रुपये मूल्य का मकान भी 10 दिन पहले ही कुर्क किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि सपा विधायक के भतीजे अर्जुन पर अवैध रूप से मिट्टी खनन करके अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है और उस पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गयी है। बुधवार को जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित इनामीपुर गांव में लगभग 24 लाख रुपये तथा देवा क्षेत्र में करीब 22 लाख रूपये की जमीन कुर्क कर ली गई।
आपको बता दे की सरकार खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही हैं।  ताकि खनन माफिया आगे समय भी तंगी का कारण ना बने। योगी सरकार ने खनन माफिया के खिलाफ उचित कार्रवाई के आधार पर कई खनन माफियाओं की दुकान बंद करा दी हैं । खनन माफियाओं को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रशासन के निर्देश दे चुके हैं । खनन माफिया यूपी फल फूल नही पा रहे हैं । अभी तक सरकार खनन माफिया पर कार्रवाई करके अरबों रूपयों की संपत्ति कुर्क कर चुकी हैं । और कई को सलाखों के अंदर पहुंचा चुकी हैं । अवैध खनन करके माफिया सरकार के राजस्व को चोट पहुंचाते ही हैं बल्कि पर्योवरण को भी दूषित करते हैं । जो भूमण्डल के लिए आने वाले समय परेशानी खड़ी कर सकता हैं । 
 
Desk Team