कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने हाथरस मामले को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस तथा प्रशासन के लोग हाथरस में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई युवती के परिजनों को तंग कर उनका शोषण कर रहे हैं।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘ उत्तर प्रदेश में सरकार के हाथों पीड़ितों का लगातार शोषण असहनीय है। हाथरस बलात्कार-हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब माँग रहा है और पीड़ित परिवार के साथ है। गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण।’’
यूपी में सरकार के हाथों पीड़ितों का लगातार शोषण असहनीय है। हाथरस रेप-हत्या के मामले में पूरा देश सरकार से जवाब माँग रहा है और पीड़ित परिवार के साथ है।
गुंडाराज में वर्दी की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण। pic.twitter.com/QtFRUgU5RE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 22, 2020
कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की शनिवार को सार्वजनिक हुई जांच रिपोर्ट की खबर पेश की है जिसमें कहा गया है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती से परिवार को थोड़ी राहत तो है लेकिन वे सुरक्षित नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



