‘मुस्लिम महिलाएं 25-25 बच्चे पैदा..पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान’, रामभद्राचार्य के बयान पर मचा बवाल

Summary :

Rambhadracharya Statement: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रामकथा चल रही थी। जहां जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य पहुंचे थे। कथापाठ के दौरान उन्होंने एक बयान दिया। जिसकों लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचना शुरू है। उन्होंने इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं की दुर्गति होती है। बताते चले कि मेरठ में 8 सितंबर 2025 से रामकथा चल रही है। इसी दौरान रामभद्राचार्य का कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि स्वामी ने इस्लाम को लेकर और क्या-क्या कहा हैं? अन्य धर्मों में पत्नी को बोलते है…

Rambhadracharya Statement: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रामकथा चल रही थी। जहां जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य पहुंचे थे। कथापाठ के दौरान उन्होंने एक बयान दिया। जिसकों लेकर सियासी गलियारों में बवाल मचना शुरू है। उन्होंने इस्लाम धर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुस्लिम धर्म में महिलाओं की दुर्गति होती है। बताते चले कि मेरठ में 8 सितंबर 2025 से रामकथा चल रही है। इसी दौरान रामभद्राचार्य का कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि स्वामी ने इस्लाम को लेकर और क्या-क्या कहा हैं?

अन्य धर्मों में पत्नी को बोलते है बेबी

Rambhadracharya Statement

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कथा कहने के दौरान महिलाओं और शिक्षाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी कहा जाता है, जबकि अन्य धर्मों में उन्हें बेबी या बीवी बोला जाता है। रामभद्राचार्य ने इस्लाम पर बात करते हुए कहा कि इस्लाम में महिलाओं के साथ दुर्गति होती है। इस धर्म में एक महिला 25-25 बच्चे पैदा करती है। और बूढ़े होने पर उन्हें तीन बार तलाक तलाक तलाक कह कर छोड़ दिया जाता हैं। इस धर्म में ‘यूज एंड थ्रो’ जैसी बातें देखने को मिलती हैं। उन्होंने दावा किया कि हिंदू धर्म में मां को पिता से बड़ा दर्जा दिया जाता है।

Rambhadracharya News: जगद्गुरु ने कहा कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को न भेजे

Rambhadracharya News
Rambhadracharya News

स्वामी जी ने कथा कहने के दौरान कहा कि ज्यादा बच्चा जो पैदा करते हैं उन्हें नरक मिलती है। दो से तीन बच्चें हों। भले तीनों बेटियां ही हों। जो संताने हैं। उन्हें संस्कारी बनायें। बच्चों की शिक्षा पर स्वामी जी ने कहा कि आप अपने बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में न भेजें, मदरसे में न भेजें, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक आदर्शों से जोड़ने के लिए सरस्वती स्कूल में पढ़ाएं।

Mini Pakistan Controversy: स्वामी जी ने यूपी को क्यों बताया छोटा पाकिस्तान?

Rambhadracharya News
Rambhadracharya News

स्वामी जी ने कथा के दौरान पश्चमी उत्तर प्रदेश को ‘मिनी पाकिस्तान’ बताया। उन्होंने ऐसा कहते हुए हिन्दुओं से मुखर होने की अपील की थी। उनके इस बयान को लेकर खूब विवाद हुआ। सपा के पूर्व सांसद हसन ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने इसे न सिर्फ मुसलमानों बल्कि पूरे वेस्टर्न यूपी का अपमान बताया था। स्वामी जी ने कहा था कि आज हिंदुओ पर बहुत संकट है। अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं मिल पा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर ऐसा लग रहा है जैसे यह मिनी पाकिस्तान हो।

ये भी पढ़ें:ITR भरने का आज आखिरी दिन, इन गलतियों को करने से बचें नहीं तो आ जाएगा Notice!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।