उत्तर प्रदेश के रामपुर में टी-20 क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत और भारत की हार का जश्न मनाना एक पत्नी को भारी पड़ गया। पत्नी की इस करतूत से नाराज पति थाने पहुंच गया और पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। पति पत्नी शादी के बाद से अलग रहे रहे हैं।
रामपुर के अजीम नगर निवासी शिकायतकर्ता ईशान मिया ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी राबिया शम्सी और उनके परिवार ने टी20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े और व्हाट्सएप स्टेटस डाला। ईशान के अनुसार, राबिया ने स्टेटस में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ भी लिखा।
UP विधानसभा चुनाव : राजभर ने की माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को टिकट की पेशकश
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा, “एक व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाने का मामला हमारे संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।” पुलिस ने कहा, “शादी के तुरंत बाद से पति-पत्नी अलग रहने लगे। पत्नी अपने परिवार के साथ रहती है और उसने पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है।”


Download Android App
Download iOS App



