उत्तर प्रदेश के शामली में 16 वर्षीय किशोरी से रेप, मामला दर्ज

Summary :

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार किया।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 वर्षीय एक किशोरी से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि घटना झिंझाना पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में मंगलवार को हुई। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी, मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने उसका बलात्कार किया। 

यूपी के सम्भल में घने कोहरे की वजह सड़क दुर्घटना में 7 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

 

Desk Team