राहुल वैद्य की बिग बॉस 14 में दुबारा एंट्री देख खुश हुई दिशा परमार, ट्विटर पर दिया रिएक्शन

Summary :

राहुल की इस धमाकेदार एंट्री से उनकी ख़ास दोस्त दिशा परमार काफी खुश है। अब दिशा ने सोशल मीडिया पर राहुल के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। दरअसल दिशा ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा- हीरो आ गया।

बिग बॉस 14 में लगातार कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे ये शो अभी लम्बा चलेगा। जिस हिसाब से हर रोज़ घर में एक के बाद एक सदस्य जुड़ते जा रहे है शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी दुगुनी हो रही है। अभी हाल ही में एक बार फिर इसी सीजन के एक सदस्य ने शो में वापसी की। कल के एपिसोड में दिखा की राहुल वैद्य कन्फेशन रूम से घर में दुबारा शामिल हुए। 
 
राहुल को घर में देख सभी कंटेस्टेंट की राय अलग नज़र आई। किसी ने राहुल का दिल खोलकर स्वागत किया तो किसी ने उन्हें आईना दिखाने की भी कोशिश की। अब घरवालों का रिएक्शन कैसा भी क्यों ना हो, लेकिन राहुल की इस धमाकेदार एंट्री से उनकी ख़ास दोस्त दिशा परमार तो काफी खुश है। अब दिशा ने सोशल मीडिया पर राहुल के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। 
दरअसल दिशा ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा- हीरो आ गया। वही उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- किंग राहुल इज़ बैक। अब इस ट्वीट में दिशा, राहुल को वापिस देखकर कितनी एक्साइटेड है वो तो साफ़ हो गया है। 
वैसे इससे पहले भी कई मौकों पर दिशा की तरफ से सोशल मीडिया पर राहुल के सपोर्ट में ट्वीट किए गए हैं। आपको बता दे कि राहुल को अपने प्रपोजल का जवाब मिल गया है। जब वो घर से बाहर थे, उन्होंने दिशा से मुलाकात भी कर ली है और उन्हें अपना जवाब भी मिल गया है।

Desk Team