उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकीं कथित बलात्कार पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराये। पीड़िता ने 15 मार्च को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
सिविल लाइंस के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीड़ित महिला ने मंगलवार शाम मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 10 मार्च को चार लोगों ने सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित उसके घर में उसे बंद कर दिया और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
‘बुलडोजर बाबा’ की शपथ से पहले ही एक्शन में UP पुलिस, 2 लाख के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू को किया ढेर
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 15 मार्च को महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच, महिला के पति अरशद राना ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि यह पारिवारिक विवाद का मामला है और उसकी पत्नी झूठा इल्जाम लगा रही है।
गौरतलब है कि कथित पीड़िता ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



