नोएडा प्राधिकरण का गमलों पर कड़ा रुख, बालकनी से हटाने का आदेश
नोएडा अथॉरिटी ने बालकनी में गमले रखने पर रोक लगाई है, क्योंकि गमला गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस आदेश का उल्लंघन करने पर एओए अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
नोएडा अथॉरिटी ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक, अब सोसाइटी में फ्लैट मालिक अपने घरों के बालकनी में गमले नहीं रख पाएंगे। घर के मालिकों को पहले से बालकनी में रखे हुए गमले को जल्द से जल्द हटाने का आदेश दिया गया है। नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए हो रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही बालकनी में रखे गमले के गिरने की वजह से नीचे खेल रहे बच्चे की जान चली गई थी।
नोएडा अथॉरिटी ने इस कार्रवाई को लेकर बताया कि बच्चे की मृत्यु के बाद सोसाइटी में हाहाकार मच गया। यह घटना गाजियाबाद की थी। इसलिए प्रशासन ने इस घटना को देखते हुए बालकनी से गमले हटाने का फैसला लिया है। अब इस घटना से सिख लेते हुए नॉएडा अथॉरिटी ने भी एक्शन लिया है। अथॉरिटी की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर सूचना जारी की गई है। सूचना में बताया गया है कि उक्त घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने यह फैसला सुनाया है।
नोएडा प्राधिकरण ने साफ कहा है कि अगर ऐसी कोई अप्रिय घटना हुई तो एओए अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।