लगातार पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में नदियां पूरे उफान पर बह रही हैं। जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, हालात काफी ज्यादा खराब हो गए है। बिजनौर के भी कई गांव बाढ़ की चपेट में है और कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। इस बीच बिजनौर में कोटावाली नदी के तेज धार में एक यूपी रोडवेज की बस फंस गई। उस वक्त इस बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे।
बस को पलटने से बचाने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
आपको बता दें बिजनौर के थाना मंडावली के कोटवाली नदी का जलस्तर भी इन दिनों बढ़ गया है। जिसकी वजह से ये नदी पूरे उफान पर हैं। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही यूपी रोडवेज की बस इस नदी की चपेट में आ गई, बस ड्राइवर को लगा कि वो इस धारा को पार कर लेगा। पानी के आगे उसकी एक न चली और बीच मझदार में जाकर ये बस फंस गई, इसके बाद बस में बैठे यात्रियों ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। बस को पलटने से बचाने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
इलाकों में तमाम नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा
बता दें इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें बस बीच धारा में फंसी हुई है और पुलिस के ऊपर से जेसीबी की मदद से बस को पलटने से बचाने की कोशिश की जा रही है। पुल के ऊपर से जेसीबी की मदद से रस्सी को नीचे फेंका गया और उसके सहारे यात्रियों को बाहर निकाला गया।दरअसल, इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में तमाम नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, वहीं नदी किनारे के तमाम इलाकों में बाढ़ हैं।


Download Android App
Download iOS App



