उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास औऱ आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास जो लखनऊ के कालिदास मार्ग में स्थित है ,आवास के आसपास की सड़कों पर अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और एंट्री-एग्जिट चेक प्वाइंट बनाने की योजना बनाने औऱ सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने लगभग 21 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
CM आवास के बाहर प्रयोग होगी हाईटेक तकनीक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को आधुनिक बनाने के लिए कई हाईटेक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर और बैरियर लिफ्ट सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाये जाएंगे। यह आधुनिक उपकरण आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाएंगे और आवास में बिना परमिशन के वाहन को प्रवेश करने से रोकने में मदद करेंगे। वाहनों को रोकने और चेकिंग के लिए एंट्री और निकासी गेट पर चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। इन पोस्टों पर आधुनिक उपकरण लगाएं जाएंगे जिससे वाहनों की गहराई से जांच की जा सके।
CM योगी की Z प्लस की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा अभेद है। CM योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस श्रेणी और एनसजी कमांडो की सुरक्षा दी गई है। लेकिन CM आवास में आतंकी खतरों और राष्ट्र विरोधी खतरों के बढने के कारण ये महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिससे अब CM आवास भी सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा मजबूत हो जाएगा। साथ ही आवास के आसपास की सड़कों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही कंट्रोल रुम को भी आधुनिक उपकरण से लैस किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




