राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार शाम मिर्जापुर से सड़क मार्ग से प्रयागराज जिले में यमुनापार गौहनिया स्थित एक विद्यालय पहुंचे।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भागवत गौहनिया में 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाली संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में संघ के सभी 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह एवं प्रचारक शामिल होंगे। पदाधिकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद संघ प्रमुख सभी प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
गौहनिया में आरएसएस की बैठक के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बैठक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की है।


Download Android App
Download iOS App



