RSS ने सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट को लेकर दर्ज कराई शिकायत

Summary :

आरएसएस के नेता ‘नगर कार्यवाह’ तुलाराम नरेश ने गोमती नगर और जिला संघ चालक लालता प्रसाद ने हजरतगंज पुलिस थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो पदाधिकारियों ने लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर पुलिस थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्वयंसेवकों ने सोशल मीडिया पर ‘नया भारतीय संविधान’ शीर्षक वाली 16 पन्नों की एक पोस्ट को लेकर पुलिस में यह शिकायत की। 
आरएसएस के नेता ‘नगर कार्यवाह’ तुलाराम नरेश ने गोमती नगर और जिला संघ चालक लालता प्रसाद ने हजरतगंज पुलिस थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की तस्वीर का प्रयोग कर संगठन और इसके नेताओं की छवि को खराब करने का प्रयत्न किया जा रहा है। 
इसमें आगे कहा गया है कि इस पोस्ट का कंटेंट समाज को तोड़ने और विभाजन पैदा करने वाला है। लखनऊ पुलिस का साइबर सेल इस पोस्ट के कंटेंट को लिखने और पोस्ट करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Desk Team