उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो भाइयों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए शव को काट-काटकर घर में ही दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को बदबू आने पर पुलिस को सुचना दी।
सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ढोला गांव में दो भाइयों में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में फावड़ा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई की मौत के बाद आरोपी घबरा गया और उसने शव के कई टुकड़े किए और शव को घर के ही कमरे में दफना दिया।

कई दिनों से घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की, लेकिन वह लोगों को गुमराह करता रहा। ग्रामीणों ने बीते सोमवार की रात पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया। आरोपी की निशानदेही पर घर में खुदाई कराई गई।
मृतक का शव कई टुकड़ों में सड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना ईद से तीन दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई को बड़ा भाई नया मोबाइल लेकर आया था। उसी रात जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई से मोबाइल मांगा। लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया।
इस बात को लेकर दोनों भाइयों में लड़ाई हो गई और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सिर पर फावड़ा मार दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से छोटा भाई डर गया और उसने पुलिस से डर कर शव के कई टुकड़े कर घर में ही दफना दिए। लगभग 22 दिनों तक आरोपी घूमता रहा।


Download Android App
Download iOS App



