राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई और उनसे फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाकर शीर्ष पद के लिए यशवंत सिन्हा का नाम प्रस्तावित किया।
अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी चेतावनी दी कि वे खासकर महाराष्ट्र के घटनाक्रम को देखते हुए उन प्रयासों से सावधान रहें जो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए किए जा सकते हैं। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि यशवंत सिन्हा संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार हैं, इसलिए सपा के सभी सांसद और विधायक सर्वसम्मति से उनका समर्थन करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव : NDA के दिग्गजों की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक
अखिलेश यादव ने पिछले महीने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनकी पार्टी उस उम्मीदवार का समर्थन करेगी जिसका नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



