जनपद गौतम बुद्ध नगर में 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक लगाई धारा 144

Summary :

अक्टूबर माह में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गयी है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गयी है। अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्रद्धा पांडे ने बताया कि अक्टूबर माह में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगायी गयी है।
असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग किए जाने की आशंका 
उन्होंने बताया कि अगले महीने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, सात अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती एवं शारदीय नवरात्रि, 13 अक्टूबर को दशहरा महाष्टमी, 14 अक्टूबर को दशहरा महानवमी, 15 अक्टूबर को दशहरा विजयदशमी, 19 अक्टूबर को ईद ए मिलाद/ बारावफात, 20 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती व 21 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन अवसरों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था को भंग किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अतः धारा 144 लागू की गई है।

Shera Rajput