अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वारों पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गयी है।
विश्वविद्यालय परिसर के ‘यूनिवर्सिटी सर्किल’ के निकट फैज द्वार के समक्ष प्रदर्शन करने वाले 20 छात्र नेताओं और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार रात निषेधाज्ञा (धारा 144) का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया।
चिदंबरम ने CAB को बताया ‘हिन्दुत्व का एजेंडा’, कानूनी परीक्षण में नहीं टिकने का जताया भरोसा
एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर अफीफुल्लाह खान ने बताया कि मंगलवार शाम को छात्रों ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय से यूनिवर्सिटी सर्किल तक विरोध जुलूस निकाला था। यह जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया था।
सिविल लाइन थाने के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पूरे शहर में धारा 144 लागू है और छात्रों ने जुलूस निकाल कर शांति भंग की है, इस वजह से 20 छात्र नेताओं तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एएमयू के छात्र नेताओं का कहना है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक था और इस विधेयक का विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि परिसर में आज कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि आज सभी निर्धारित परीक्षायें अपने कार्यक्रम के अनुसार हुईं।


Download Android App
Download iOS App



