संगम नगरी प्रयागराज में आज हुई सनसनीखेज वारदात में एक दलित परिवार के चार लोगों को बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज गांव में हुई।आशंका जताई जा रही है कि गांव के ही दबंगों ने पुराने विवाद में पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव में कल रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, ऐसा दिखाई दे रहा है कि चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, । पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फूलचंद (50), पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटा शिवा (13) के रूप में की गई है। त्रिपाठी ने बताया कि सपना का शव कमरे के भीतर पड़ा मिला, जबकि बाकी तीन लोगों के शव बरामदे में थे। उनके अनुसार आज सुबह ही इस घटना की सूचना मिली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। उनका कहना था कि इसके अलावा, परिवार के लोगों ने बताया कि 2019 और 2021 में इन्होंने (फूलचंद) भूमि के विवाद में कुछ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी। त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी


Download Android App
Download iOS App



