स्वरा भास्कर ने बना लिया मन, एक्ट्रेस जल्द बनने वाली है मां !

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कभी अपने बयानों के चलते तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर रहने के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं और अब खबर है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कभी अपने बयानों के चलते तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर रहने के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थीं और अब खबर है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है। अरे आप इससे पहले कुछ और सोचे आपको बता दे कि मामला क्या है! 
दरअसल, स्वरा भास्कर एक बच्चे को गोद लेने का प्लान बना रही हैं। फैंस यह खबर मिलने के बाद से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मालूम हो कि फिलहाल स्वरा किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं, बल्कि सिंगलहुड के मज़्ज़े ले रही हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया है कि वो जल्द ही एक बच्चे को गोद लेंगी। इसकी कानूनी प्रक्रिया लंबी होती है इसलिए इस पर भी स्वरा आगे बढ़ चुकी हैं।
एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए स्वरा ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही परिवार और बच्चे की ख्वाहिश थी। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि अडॉप्शन एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकती हूं। उन्होंने बताया कि गोद लेने का फैसला करने से पहले मैंने कई ऐसे दंपतियों से मुलाकात की जिन्होंने बच्चा गोद लिया है। मैंने उनसे बातचीत की और उनके अनुभव पर रिसर्च किया। इसकी पूरी प्रक्रिया और इसके नतीजे पर भी इंटेंसिटी से ध्यान दिया।
स्वरा ने बताया कि उनके इस निर्णय पर परिवार भी साथ हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अडॉप्शन के लिए अप्लाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब पेरेंट्स बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा।

Desk Team