उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल वोटबैंक की राजनीति के चलते नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के नाम पर मुसलमानों को डरा रहे है। सिद्धार्थनाथ सिंह ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में सीएए के समर्थन में आयोजित पदयात्रा को को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी दल वोटबैंक के खातिर मुसलमानों को डराने का प्रयास कर रहे है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जानबूझ कर मुद्दा विहीन विपक्ष तुष्टीकरण की गंदी राजनीति के कारण एक बड़ वर्ग को भड़काने की कोशिश कर देश को अशांत करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन ने विपक्षी दलों की देश को बांटने की चाल को तोड़ दिया है जिसके कारण समूचा विपक्ष बौखलाया हुआ है।
JNU परिसर में हमला ‘‘आतंकवादी वामपंथी छात्रों’’ की करतूत : राम माधव
उन्होंने कहा कि देश में जेएनयू, एएमयू मामलों या एनआरसी तक को सीएए से जोड़कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। कुछ देशद्रोही संगठन राष्ट्र की एकता और अखण्डता को भंग करने व अशांति फैलाने के लिए चोरी छिपे काम कर रहे है। ऐसे लोगों का शीघ, ही पर्दाफाश हो जाएगा।
बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में प्रदर्शन के दौरान जाने के सवाल पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी स्टार को बगैर सोचे समझे प्रदर्शनों में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुश्री पादुकोण जेएनयू में जाने का नतीजा स्वयं सोशल मीडिया पर झेल रही है। पदयात्रा में मंत्री के साथ कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व जिले की सभी विधानसभाओं के विधायक मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



