सीतापुर: ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज, हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प

Summary :

Sitapur News Update : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक उस बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, जो शिक्षा ग्रहण करने की आयु का है। इस विशेष अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में अभियान का सजीव प्रसारण दिखाया गया, ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँच सके। बीएसए ने किया बच्चों का नामांकन अभियान की कड़ी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विकास क्षेत्र खैराबाद के हुसैनपुर…

Sitapur News Update : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक उस बच्चे का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, जो शिक्षा ग्रहण करने की आयु का है। इस विशेष अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में अभियान का सजीव प्रसारण दिखाया गया, ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँच सके।

बीएसए ने किया बच्चों का नामांकन

Sitapur News Update
Sitapur News Update (source : social media)

अभियान की कड़ी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विकास क्षेत्र खैराबाद के हुसैनपुर कैमहरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। बीएसए ने स्वयं प्रवेश रजिस्टर पर एक बच्चे का नामांकन दर्ज किया। इसके पश्चात उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर उत्साहवर्धन किया। बच्चों को स्टेशनरी किट, पेंसिल और कॉपियाँ वितरित की गईं, जिन्हें पाकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने की कवायद

Sitapur News Update
Sitapur News Update (source : social media)

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह अभियान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विकास क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जाएगा। स्वयं बीएसए ने बच्चों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को देखा और बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने की अपील की। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों से भी सहयोग का आह्वान किया।

विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ-सफाई और हरा-भरा प्रांगण देखकर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंकिता सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही अनुदेशक ज्योति व कल्पना के कार्यों की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एआरपी संजीव पटैरिया ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन ‘निपुण जनपद’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प के साथ हुआ।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।