एक बेटे को परिवार द्वारा उसके अवैध संबंध का विरोध इतना नागवार गुजरा कि उसने पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। आरोपी बेटे ने अपने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या करवा दी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का एक महिला से अवैध संबंध था, जिसका पूरे परिवार ने विरोध किया। जिसके बाद उसने पूरे परिवार की हत्या की शाजिश रच दी। आरोपी बेटे ने 8 लाख की सुपारी देकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आतिश और अनुज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।
पैदल पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर मायावती और अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना
पुलिस ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड ने दोस्त को आठ लाख रूपये में अपने ही प्रियजनों की हत्या की सुपारी दी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रीतम नगर मोहल्ला निवासी तुलसी राम (65),पत्नी किरण केसरवानी (60),पुत्री निहारिका (30) और बहू प्रियंका (25) की अज्ञात लोगों ने दोपहर में गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी।
पुलिस की फोरेंसिक टीम और स्नीफर डाग घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों को खंगाला और इस पूछताछ के दौरान बेटे की भूमिका को संदिग्ध मानते हुये घटना की पड़ताल शुरू की थी।


Download Android App
Download iOS App



