उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाली सुदीक्षा भाटी के लिए न्याय की मांग करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान धरने पर बैठे। अतुल ने बुधवार को स्कॉलरशिप पर अमेरिका में पढ़ाई कर रही सुदीक्षा भाटी के परिवार से मुलाकात की और परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
अतुल प्रधान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डेरीस्कनर गांव में धरने पर बैठ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीबीए की छात्रा सुदीक्षा भाटी की जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
सुदीक्षा के परिजन का आरोप है कि जब वह अपने मामा के घर जा रही थी तब कुछ अज्ञात लोगों ने उससे छेड़खानी की कोशिश की और उसका पीछा किया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे को लेकर विपक्ष राज्य की योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



