SP Leader Azam Khan Convicted : Breaking News! अफसर से जूते साफ़ कराने वाले विवादित बयान को लेकर आजम खान को रामपुर कोर्ट से मिली 2 साल की सजा

Summary :

SP Leader Azam Khan Convicted : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बता दें, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित ‘तंखाइया’ बयान मामले में रामपुर की कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है. रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए खान को दोषी माना है. 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने तब के जिलाधिकारी (डीएम) पर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. आरोप था कि उन्होंने चुनावी सभा में विवादित और धमकी भरा बयान दिया था. इस बयान के बाद उनके खिलाफ आचार…

SP Leader Azam Khan Convicted : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बता दें, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित ‘तंखाइया’ बयान मामले में रामपुर की कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है. रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए खान को दोषी माना है.

2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने तब के जिलाधिकारी (डीएम) पर की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. आरोप था कि उन्होंने चुनावी सभा में विवादित और धमकी भरा बयान दिया था. इस बयान के बाद उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

azam khan controversial statement case : क्या था पूरा विवाद

SP Leader Azam Khan Convicted
SP Leader Azam Khan Convicted

बता दें यह मामला रामपुर के भोत थाना क्षेत्र में 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज किया गया था. आजम खान पर आरोप था कि एक चुनावी सभा में उन्होंने जिलाधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने चुनावी सभा के दौरान कहा था, सब डटे रहो. यह कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो. ये तनखेया है और तनखैयों से डरते नहीं. देखें हैं मायावती के फोटो. कैसे बड़े बड़े अफसर रूमाल निकालकर जूते साफ़ कर रहे हैं. उन्हीं से गठबंधन है, उन्हीं के जूते साफ़ कराऊंगा इनसे.”

इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी. अधिकारियों को आपत्ति थी कि इस बयान से उनके प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंची और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ.

azam khan found guilty : कानूनी कार्रवाइयों का बढ़ता शिकंजा

यह मामला भोट थाना क्षेत्र में दर्ज करा दिया गया था. पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई गवाह पेश किए और बयान दर्ज कराए.

बता दें, आजम खान पहले ही कई कानूनी कार्रवाइयों का सामना कर रहे हैं. बीचे सालों में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज होने से लेकर कई बार अदालतों में चल रही सुनवाई सुर्ख़ियों में रही हैं. ऐसे में यह नया फैसला उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं.

यह भी पढ़ें – Aaj Ka Mausam 16 May: दिल्ली-NCR में झुलसाने वाली गर्मी, 15 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश को लेकर IMD का Red Alert जारी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।