Aaj Ka Mausam 16 May 2026: भारत के लगभग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 मई के लिए देशभर के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से 19 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश के संकेत हैं। आज शनिवार, 16 मई 2026 को बिहार और अंडमान में तेज़ हवाओं (लगभग 60 किमी/घंटा) के साथ भीषण तूफान आने की चेतावनी दी गई है। अच्छी बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में आ रहा है।
Keralam Weather: केरल में 26 तक आ जाएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक दस्तक दे सकता है। पिछले साल 2025 में यह 24 मई को आया था। इसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है। मानसून के आने के साथ ही भारत के अन्य राज्यों में बारिश का मौसम देखने शुरू हो जाएंगे। जुलाई में मानसून उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंचने के आसार हैं।
Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

विभाग के मुताबिक़, दिल्ली-NCR में 16 मई को बहुत गर्मी हो सकती है। दिन का तापमान 41°C तक पहुंचने के आसार हैं। शाम को आसमान में काले बादल दिख सकते हैं और साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। आगामी 3-4 दिन में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। 18 मई तक दिल्ली का तापमान 43°C तक पहुंचने की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार का मौसम

बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना मौसम विभाग ने 16 मई, 19 मई और 21 मई को कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिक गर्मी कैमूर जिले के भभुआ में रही, जहां का पारा 41.3 डिग्री तक दर्ज किया गया। साथ ही, विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, यानी वहां मौसम थोड़ा खराब हो सकता है, इसलिए पहले से सावधान रहना जरूरी है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम अब दो तरह के दिख रहे है। एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी और मध्य यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने के आसार हैं. मौसम विभाग और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 16 मई से राज्य में मौसम तेजी से बदल सकता है।
पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

आज (16 मई 2026) पहाड़ों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) पर मौसम काफी सुहावना और ठंडा बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार) चलने और बर्फबारी के आसार हैं।
इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट
16 मई को, देश के लगभग 15 से 17 राज्यों में मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों (केरल, बंगाल की खाड़ी) के लिए भारी बारिश और तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है। इसके विपरीत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज़ गर्मी और लू की स्थिति—साथ ही धूल भरी आंधी—अभी भी बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App




