उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। पिछले दो दिन से बुखार की शिकायत के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद शनिवार को उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
धर्मेन्द्र यादव मुलायम सिंह के भाई अभय राम यादव के बेटे हैं। 11 जून को उनको बुखार आया था। तब उन्होंने सामान्य दवा ले ली थी। इसके बाद लखनऊ में हुई जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। धर्मेन्द्र यादव के परिवार के अन्य सदस्यों का भी एहतियातन कोरोना जांच हो सकती है।
प्रियंका का योगी पर वार- शासन में भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछलियों को खूब ‘टॉलरेट’ किया जा रहा है
उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 20 और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 385 हो गया है जबकि 503 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



