उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।

पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। हाल ही में अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में जारी कुंभ का दौरा किया था, यहां पर उन्होंने अपने समर्थकों और कई साधु-संतों से मुलाकात की थी।
हरिद्वार में ही अखिलेश यादव की एक लापरवाही सामने आई थी, जहां उन्होंने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज से मुलाकात की थी, जबकि नरेंद्र गिरि खुद कोरोना पॉजिटिव थे। अब दो दिन बाद खुद अखिलेश यादव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



