उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को गन्ना किसानों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें किसानों पर एक हफ्ते के अंदर ही कटाई करने का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना के संकट में संभव नहीं है।
पश्चिमी उप्र से लगातार गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाया भुगतान, बच्चों की फ़ीस न दे पाने और घर न चला पाने जैसी समस्याओं की ख़बरें आती हैं. अब चीनी मिलें किसानों पर एक हफ़्ते के अंदर ही कटाई का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना-संकटकाल में संभव नहीं है.उप्र में कोई सरकार है क्या? pic.twitter.com/Mv3jRkyNRg— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 29, 2020
अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से गन्ने से लदी हुई ट्रालियों का वीडियो डालते हुए लिखा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगातार खबरें आ रही हैं कि गन्ना किसानों को चीनी मिलों से बकाया भुगतान नही मिलने से, बच्चों की फीस न दे पाने और घर न चला पाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोनाबंदी के दौर में ट्रेन में जन्मे ‘लॉकडाउन यादव’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना. आशा है नोटबंदी के समय लाइन में जन्म लेने पर मजबूर ‘खजांची’ अब अकेला महसूस नहीं करेगा.
अब भाजपा सरकार ये सुनिश्चित करे कि इन बच्चों की आगामी यात्रा, इनके जन्म जैसी कटु परिस्थितियों से बहुत बेहतर हो. pic.twitter.com/0lOoUVlZEq
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 29, 2020
अब चीनी मिलें किसानों पर एक हफ्ते के अंदर ही कटाई का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना-संकटकाल में संभव नहीं है। उप्र में कोई सरकार है क्या? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, कोरोनाबंदी के दौर में ट्रेन में जन्मे ‘लॉकडाउन यादव’ के उज्जवल भविष्य की कामना।
आशा है नोटबंदी के समय लाइन में जन्म लेने पर मजबूर ‘खजांची’ अब अकेला महसूस नहीं करेगा। अब भाजपा सरकार ये सुनिश्चित करे कि इन बच्चों की आगामी यात्रा, इनके जन्म जैसी कटु परिस्थितियों से बहुत बेहतर हो।


Download Android App
Download iOS App



