सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया मुस्लिम पक्ष को झटका, रेडिएशन तकनीक से हो रही जांच

Summary :

ज्ञानवापी मस्जिद के लिए कल का दिन बेहद ही खास रहा क्योंकि कल सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी थी। जिसका फैसला एक बार फिर हिन्दू पक्ष में आया और मुलिम पक्ष को बड़ा झटका लगा। देखा जाये तो

ज्ञानवापी मस्जिद के लिए कल का दिन बेहद ही खास रहा क्योंकि कल सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होनी थी। जिसका फैसला एक बार फिर हिन्दू पक्ष में आया और मुलिम पक्ष को बड़ा झटका लगा। देखा जाये तो कल बहुत खास दिन था। वाराणसी में हाई अलर्ट के बीच शुक्रवार को पहले दिन का सर्वे पूरा हो गया। इस मामले में कल मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा।  इतना ही नहीं  सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलील खारिज कर दी।
ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे जारी
 इसके साथ ही एएसआई सर्वे को हरी झंडी दे दी गई। सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद ज्ञानवापी में एएसआई का सर्वे चल रहा है। बता दें  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इन दिनों काफी हलचल है। ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वेक्षण चल रहा है। शुक्रवार को शुरू हुआ सर्वे अब शनिवार को एक बार फिर शुरू हो गया है। शनिवार को एक बार फिर एएसआई की टीम सर्वे के लिए पहुंची। 

शुक्रवार को शुरू हुआ सर्वे अब शनिवार को एक बार फिर शुरू हुआ

सर्वे सुबह नौ बजे शुरू हो गया है। हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे आज सुबह 9 बजे शुरू हो गया है. सर्वे का दूसरा दिन है। हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूरा सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं।’ वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आये हैं. हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए।’ वकील ने साफ कहा कि सर्वे से सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे आज सुबह 9 बजे शुरू हो गया है। सर्वे का दूसरा दिन है। हम चाहते हैं कि लोग सर्वेक्षण में सहयोग करें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। हम पूरा सहयोग और भागीदारी दिखा रहे हैं।’ वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आये हैं। हम चाहते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाए।’ वकील ने साफ कहा कि सर्वे से सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा. गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई की टीम शुक्रवार को सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंची थी। 

Desk Team