Manipur: 3 लोगों की मौत के बाद से मणिपुर में हुए और भी हालत खराब, बॉर्डर पर स्नाइपर-कमांडो तैनात

Summary :

मणिपुर में एक बार हालात बेकार दिखाई दे रहे है। बता दें कल 3 लोगों की मौत के बाद हालात बिगड़ गए है। जिसकी वजह से अब फाॅर्स को और भी मणिपुर में बढ़ा दिया गया है।

मणिपुर में एक बार हालात बेकार दिखाई दे रहे है। बता दें कल 3 लोगों की मौत के बाद हालात बिगड़ गए है। जिसकी वजह से अब फाॅर्स को और भी मणिपुर में बढ़ा दिया गया है। बता दें मणिपुर पुलिस, सीडीओ, कमांडो जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिष्णुपुर में हिंसा के बाद लोग गुस्से में हैं। इस बीच मणिपुर में एक कमांडो के सिर में चोट लग गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कमांडो को बिष्णुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
बीती रात हुई हिंसा में 3 लोगों की हुई मौत
यहां महिलाओं में काफी गुस्सा है और महिलाएं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।इतना ही नहीं यहां अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। दरअसल, बीती रात विष्णुपुर में 3 स्थानीय लोगों की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। आगे बता दें पुलिस और स्थानीय हथियारबंद ग्रामीण पहाड़ी इलाकों से आ रहे ड्रोन को मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा पर स्नाइपर्स और कमांडो तैनात किए गए हैं. मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात हुई हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घरों में आग लगा दी गई। इस हिंसा के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। शनिवार सुबह भी विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से जबरदस्त फायरिंग हो रही है. पुलिस भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। ये फायरिंग कुकी बहुल पहाड़ी इलाके से हो रही है। साथ ही साथ पहाड़ी इलाकों से बम और ड्रोन से हमले हो रहे हैं। 

Desk Team